Saturday, February 7, 2026

बालको द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण से 400 वृक्षों पर खतरा, पूर्व मंत्री जयसिंह ने लगाया आरोप

न्यायालयीय आदेशों की अवमानना, प्रशासनिक निष्क्रियता पर गंभीर सवाल

Date:

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बालको प्रबंधन के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट जी- 9 पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने व्यापक अनियमितता, अवैध निर्माण, पर्यावरणीय नियमों का उल्लंखन और विभागीय अनुमति के बिना कार्य प्रारंभ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आरोप में कहा कि कोरबा वनमंडल ने प्रोजेक्ट पर रोक लगाया था इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी है। जांच उपरांत बालको प्रबंधन व उसके सब-कॉन्ट्रैक्टर आलुवालिया कंपनी को निर्देश दिया गया था कि शिकायत के निराकरण तक प्रोजेक्ट जी+9 में किसी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। इसके बावजूद स्थल पर निर्माण कार्य जारी है, जो विभागीय आदेशों की खुली अवहेलना का स्पष्ट उदाहरण है।

बालको Balco – 08.12.2025 on NGT to PM
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि बालको को नोटिस जारी होने के बाद भी मशीनरी जब्ती व अधिकारी निलंबन में भी अभी कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि वास्तविक जिम्मेदारी नियोक्ता संस्था बालको की है जिस पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। निर्माण स्थल से लगे पुराने बालसदन स्कूल में छोटे बच्चे प्रतिदिन अध्ययन कर रहे हैं। भारी मशीनरी, वाहनों और निर्माण सामग्री के बीच बच्चों की जान को गंभीर खतरा है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन अब तक मौन है। उन्होंने आगे कहा कि पहला भूमिपूजन 14 फरवरी 2022 को तत्कालीन सीईओ द्वारा किया गया था। परंतु भूमि एवं पर्यावरण अनुमति विवादों के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। अचानक 17 नवंबर 2025 को दोबारा भूमिपूजन हुआ जबकि विभागीय अनुमति लंबित थी वहीं वृक्ष स्थानांतरण पर न्यायालय की रोक लागू थी। भूमि विवाद का समाधान नहीं हुआ था।

उच्च स्तरीय जांच की मांग

प्रोजेक्ट क्षेत्र में बरगद, पीपल, साल/सरई, आम, जामुन, कटहल, अमरूद, गंगा इमली सहित 400 से अधिक पुरातन वृक्ष मौजूद हैं। न्यायालय द्वारा स्थानांतरण अनुमति निरस्त होने के बावजूद बालको प्रबंधन द्वारा कथित रूप से किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि बालको प्रबंधन द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभागों को भ्रमित किया गया तथा कुछ अधिकारियों को मैनेज कर लिया गया है। यह आरोप अत्यंत गंभीर है और उच्च-स्तरीय जांच की मांग करता है। उक्त परियोजना के लिए बिना वैधानिक अनुमतियाँ प्राप्त किये बालको प्रबंधन ने दोबारा भूमिपूजन कराया जबकि प्रोजेक्ट पर रोक आदेश लागू था, ऐसे में यह कार्यक्रम स्वयं कानूनी प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न उत्पन्न करता है।

पूर्व मंत्री जयसिंह की शिकायत पर वन विभाग ने बालको के जी 9 प्रोजेक्ट पर लगाया रोक

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...