अवैध कबाड़ कारोबार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाए गए अवैध निर्माण

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शासकीय जमीन पर कब्जा कर संचालित किए जा रहे कबाड़ यार्डों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

          अवैध कबाड़

          प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कोरबा के राताखार क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू द्वारा लगभग 70 डिसमिल शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए दो कबाड़ यार्डों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। यहां बड़ी मात्रा में कबाड़ का संग्रह किया गया था। इसके अलावा उसी स्थान पर बनाए गए बाउंड्रीवाल युक्त तीन मंजिला मकान की बाउंड्री को भी जेसीबी से तोड़ दिया गया। प्रशासन ने मकान से सामान हटाने के लिए संबंधित व्यक्ति को एक दिन का समय दिया है। निर्धारित समय के बाद अवैध रूप से बने मकान को भी तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।

          मुड़ापार रामनगर में दो यार्ड ढहाए गए

          मुड़ापार रामनगर क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी तनवीर द्वारा करीब एक-एक एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दो कबाड़ यार्डों पर भी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। दोनों यार्डों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह झगरहा बस्ती क्षेत्र में सियाराम और मदनलाल द्वारा लगभग 50 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए दो कबाड़ यार्डों को भी प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

          अवैध कारोबार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

          प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कर बिना अनुमति संचालित हो रहे कबाड़ यार्डों की पहचान कर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध कब्जों को हटाना और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि शासकीय जमीनों पर कब्जा और अवैध कारोबार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ...

              स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री...