शराब दुकानों में लागू करें कैशलेश व्यवस्था : आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन

      शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, मुख्यालय से करें 24 घंटे निगरानी

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने नवा रायपुर महानदी भवन में आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्पोरेशन व स्टेट मार्केटिंग अफसरों से परिचय प्राप्त किया व विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी शराब दुकानों में जल्द ही कैशलेश व्यवस्था लागू करें। शराब दुकानों में अब आनलाइन भुगतान कर शराब क्रय किया जाना चाहिए। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित किया जाए। शराब दुकानों में शत-प्रतिशत भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से होना चाहिए।

          https://dprcg.gov.in/post/1756132534/Raipur-Cashless-system-will-soon-be-implemented-in-liquor-shops

          आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप मदिरा दुकानों में सीसी टीवी कैमरा स्थापित कर मुख्यालय से 24 घंटे सतत निगरानी रखी जाए। अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वाणिज्य कर आबकारी विभाग की सचिव श्रीमती आर. शंगीता ने विभागीय गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आबाकारी विभाग के विशेष सचिव देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव, पी.एल. साहू, जी. के. भगत छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

          अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई

          बैठक में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने यह भी कहा कि, होटल-ढाबे और फॉर्म हाउस में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने फॉर्म हाउस में शराब पार्टियों पर फौरन कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मंत्री ने मदिरा दुकानों की व्यवस्था, लाइसेंस प्रणाली, मार्केटिंग कॉरपोरेशन और बार-क्लब संचालन की समीक्षा की। विभाग ने बैठक में राजस्व लक्ष्यों को हासिल करने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की।

          नगर निगम : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने ली निगम अधिकारियों की बैठक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related