कोल कारोबारी फिल ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर में आयकर विभाग की टीम ने कोल कारोबारी फिल ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की है। आयकर टीम ने कार्यालय, फैक्ट्री और निजी निवास सहित ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ जांच की कर रही है।

          जानकारी के अनुसार, टीम एसआईआर (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) के तहत कार्यरत थी और उनके वाहनों पर एसआईआर के स्टीकर भी लगे हुए थे। आयकर विभाग की टीम फिल ग्रुप के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की छानबीन कर रही है। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के चलते कोल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...