Friday, February 6, 2026

छत्तीसगढ़ : स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, 14 घंटे जांच

डिजिटल रिकॉर्ड जब्त, हवाला के जरिए लेनदेन का शक, बयान देने बुलाया ऑफिस

Date:

रायपुररायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। आयकर विभाग द्वारा स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। राजधानी रायपुर के सिलतरा व रायगढ़ में एक साथ हुई इस कार्रवाई में विभाग की कई टीमें शामिल थी।
जानकारी के अनुसार आयकर अफसरों ने कारोबारियों के ठिकानों में 14 घंटे से ज्यादा जांच करके डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए है। बता दें कि आईटी विभाग ने टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छापा मारा था। विभाग को शक है कि कुछ कारोबारियों ने हवाला के जरिए लेनदेन किया है। इसकी जांच की जा रही है। अफसरों ने कारोबारियों को बयान देने के लिए ऑफिस बुलाया है। 4 दिसंबर की सुबह आयकर विभाग की एक बड़ी टीम रायपुर के सिलतरा स्थित देवी स्पंज, ओम स्पंज, और हिंदुस्तान क्वाइल पहुंची। इन स्टील प्लांट के संचालक मैग्नेटो मॉल के पीछे सिग्नेचर होम में रहते हैं। प्लांट के संचालक विकास अग्रवाल, विपिन अग्रवाल और अरविंद अग्रवाल हैं और वो रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। कारोबारियों के सीए के यहां भी आयकर टीम ने दबिश दी थी। जांच टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी तैनात रहे। इसके अलावा रायगढ़ निवासी प्रतीक गोयल के यहां भी आयकर टीम ने जांच की। रायपुर के आनंदम सिटी निवासी विनोद सिंगला के घर सिलतरा स्थित एमएस पाइप निर्माण फैक्ट्री इस्पात इंडिया, आनंदम में ही रहने वाले रवि बजाज के घरों में भी आयकर ने दबिश दी थी। टीमों ने सभी फाइनेंशियल रिकॉर्ड जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज और ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। टीमों ने जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड और कंप्यूटर हार्ड डिस्क जब्त कर जांच शुरू की।

100 से ज्यादा जवान रहे मुस्तैद

आयकर विभाग पिछले तीन-चार दिनों से यह कार्रवाई प्लान कर रहा था। इसके लिए 100 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान भी सुरक्षा में लगाए गए थे। जांच के बाद अब विभाग कारोबारियों को बयान दर्ज करने के लिए ऑफिस बुलाएगा। विभाग आने वाले दिनों में जब्त दस्तावेजों की विस्तृत जांच करेगा।

कोरबा डीएमफ घोटाला : रायपुर में 3 कृषि कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...