किसान पशुपालन कर बढ़ाएं अपनी कमाई : उपमुख्यमंत्री साव

      डिप्टी सीएम अरूण साव ने पशु-पक्षी प्रदर्शनी मेला का किया अवलोकन, बोले- पशु-पक्षी जीवन का आधार

      Date:

          उपमुख्यमंत्री अरुण साव

          उपमुख्यमंत्री अरुण सावरायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में आयोजित जिला स्तरीय पशु-पक्षी प्रदर्शनी मेला का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी जीवन का आधार है। उन्होंने पशुपालन का महत्व बताते हुए किसानों को खेती के साथ पशुपालन कर अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उन्नत नस्ल के पशुओं के संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने लोरमी में पशु चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की।

          https://dprcg.gov.in/post/1763048005/Raipur-Animals-and-birds-are-the-basis-of-life-farmers-should-increase-their-income-by-doing-animal-husbandry-Shri-Arun-Sao
          इस दौरान पशु-पक्षी प्रदर्शनी मेला में पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। मेले में विभिन्न नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई और उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता पुष्पकांत शर्मा को नस्ल सुधार कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर, पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, डॉ. शिव पटेल और डा. प्रमोद नामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान और पशुपालक इस दौरान मौजूद थे।

          हौसलों के साथ आगे बढऩे वालों को मिलती है सफलता : अरुण साव

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...