टी-20 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

      Date:

          कोलंबो (एजेंसी)। टी20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबों में मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाया। पाकिस्तान की टीम 176 रनों का पीछा करते हुए 114 रन पर आलआउट हो गई।

          टी 20 वर्ल्डकप टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया था, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने चार बॉल का सामना किया। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए। तिलक वर्मा काफी देर क्रीज पर तो रहे, लेकिन वे धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। तिलक ने 24 बॉल पर 25 रन बनाए।

          सूर्या की अच्छी बल्लेबाजी

          कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अच्छी पारी खेली। उन्होंने 29 बॉल पर 32 रन बनाए। सूर्या ने तीन चौके लगाए। हार्दिक पांड्या पहली ही बॉल पर आउट हो गए। वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि आखिरी के ओवर्स में शिवम दुबे ने 17 बॉल पर तेजी से 27 रन बनाकर भारत का स्कोर यहां तक पहुंच दिया। रिंकू सिंह ने केवल 4 बॉल खेलकर 11 रन बन दिए।

          टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया

          टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related