नई दिल्ली (एजेंसी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने यह बातें नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया कैंपेन के 10 साल पूरे होने के अवसर पर कहीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि 10 साल पहले देश में केवल 500 स्टार्टअप थे, जबकि आज यह संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है। इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स ने लगभग 21 लाख लोगों को रोजगार भी दिया है। नेशनल स्टार्टअप डे के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा रियल प्रॉब्लम सॉल्व करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे युवा इनोवेटर्स ने नए सपने देखने का साहस दिखाया है। मैं उनकी इस उपलब्धि की पूरी सराहना करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले 10 सालों में भारत का लक्ष्य होना चाहिए कि नए स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में दुनिया का नेतृत्व करे।
2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स को मिली मान्यता
स्टार्टअप इंडिया कैंपेन, जिसे प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी 2016 को लॉन्च किया था, का उद्देश्य इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना और निवेश से ग्रोथ को सक्षम बनाना था। पिछले एक दशक में देशभर के 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स को मान्यता मिली है।
समस्याओं का समाधान कर रही डबल इंजन की सरकार : प्रधानमंत्री

