Friday, February 6, 2026

छत्तीसगढ़ : भारत व दक्षिण अफ्रीका का दूसरा मुकाबला कल रायपुर में

दर्शकों के लिए रूट निर्धारित, पानी-टिफिन-बीड़ी- सिगरेट जैसी अन्य चीजों पर प्रतिबंध

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे का पहला मुकाबला रांची में 30 नवंंबर को खेला गया जिसमें भारत को 17 रनों से जीत मिली। वहीं इस मैच में विराट कोहली ने शानदार अपने कैरियर का 52वां शतक लगाया। अब दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर यानि कल छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत व दक्षिण अफ्रीका रायपुर यातायात पुलिस ने स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा और खिलाडिय़ों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। दूसरे जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने। वहीं, कुछ ऐसे सामानों पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसे लाने पर आपको स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। इनमें पानी-टिफिन-सिक्के समेत कई सामान शामिल है। पढ़ें पार्किंग का रूट क्या होगा और कौन सी चीजें लाना बैन है।
बता दें कि रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाईवे क्र-53 होकर सेरी खेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे। वहीं बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

  • शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका, माचिस, लाइटर
  • बॉटल, टिफिन, डिब्बे, कांच के कंटेनर
  • कुर्सी, छाता, स्टिक, ब्लेड, हथियार, पटाखे
  • लैपटॉप, कैमरा, लेजर, लाइट, स्प्रे
  • खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाने को छोड़कर)
  • सभी प्रकार के सिक्के, पेन, पेंसिल
  • हॉर्न, सीटी, रेडियो, भड़काऊ सामग्री

टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन से हराया

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...