Friday, February 6, 2026

इंडियन आर्मी में 350 पदों पर भर्ती

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 350 पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 5 फरवरी तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या फाइनल ईयर के कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
क्रम संख्याइंजीनियरिंग स्ट्रीमनंबर ऑफ पोस्ट
a.सिविल इंजीनियर

आर्किटेक्चर

बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एंड टेक्नोलॉजी

75
b.कंप्यूटर साइंस इंजीनियर

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

MSc कंप्यूटर साइंस

60
c.इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग33
d.इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग64
e.मेकेनिकल इंजीनियरिंग101
f.मिंस्क इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स (जैसे फूड टेक और प्लास्टिक टेक)17
कुल350

एज लिमिट

  • इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 20 साल से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट का जन्म 1 अक्टूबर, 1999 से 30 सितंबर, 2006 को हुआ होना चाहिए।

मिनिमम फिजिकल स्टैंडर्ड

क्रम संख्याएक्टिविटी

ऑफिसर कैडेट (मेल)

मिनिमम फिजिकल स्टैंडर्ड
a.2.4 किमी दौड़10 मिनट 30 सेकेंड
b.पुश-अप40
c.पुल-अप06
d.सिट-अप30
e.स्क्वॉट्स30 (रिपिटीशन) × 2 सेट
f.लंजेस10 (रिपिटीशन) × 2 सेट
g.तैराकीबुनियादी ज्ञान होना चाहिए

सैलरी स्ट्रक्चर

  • रैंक और लेवल वाइज सैलरी स्ट्रक्चर –
लेफ्टिनेंट (Lieutenant)लेवल 10₹56,100 – ₹1,77,500
कैप्टन (Captain)लेवल 10B₹61,300 – ₹1,93,900
मेजर (Major)लेवल 11₹69,400 – ₹2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel)लेवल 12A₹1,21,200 – ₹2,12,400
कर्नल (Colonel)लेवल 13₹1,30,600 – ₹2,15,900
ब्रिगेडियर (Brigadier)लेवल 13A₹1,39,600 – ₹2,17,600
मेजर जनरल (Major General)लेवल 14₹1,44,200 – ₹2,18,200
लेफ्टिनेंट जनरल HAG स्केल (Lieutenant General HAG Scale)लेवल 15₹1,82,200 – ₹2,24,100
लेफ्टिनेंट जनरल HAG+ स्केल (Lieutenant General HAG+ Scale)लेवल 16₹2,05,400 – ₹2,24,400
VCOAS / आर्मी कमांडर / लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG)लेवल 17₹2,25,000 (निश्चित)
COAS (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ)लेवल 18₹2,50,000 (निश्चित)

एप्लिकेशन फीस

  • इसके लिए आवेदन करने की कोई फीस नहीं है।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • कैंडिडेट्स की शॉर्ट लिस्टिंग
  • SSB इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

ऐसे करें अप्लाई

  • इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ऑफिसर एंट्री/Apply Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

इंडियन आर्मी में 194 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...