Friday, February 6, 2026

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : पहला टी20 आज, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

Date:

कटक (एजेंसी)। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी20 का पहला मुकाबला आज कटक में खेला जाएगा। मचै को लेकर सवाल ये है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस पहले मैच में क्या होगी?

भारत बनाम साउथ अफ्रीकाबता दें कि भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल पिछले दिनों चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हैं और अगली सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का भी खेलना तय है। कौन सा बल्लेबाज नंबर तीन पर आएगा और कौन सा चार पर आएगा, इसका फैसला मैच की कंडीशन को देखते हुए लिया जाएगा। वहीं हार्दिक पांड्या भी फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। एशिया कप के दौरान ही वे चोटिल हो गए थे, इसके बाद अब वापसी कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी

इसके अलावा अगर गेंदबाजों की बात की जाए तो उसमें जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव नजर आ सकते हैं। यानी टीम का फोकस बल्लेबाजी काफी नीचे तक रखने पर हो सकता है। हालांकि भारतीय टीम किन 11 खिलाडिय़ों के साथ मैदान में उतरेगी, इसका फैसला तो तभी होगा, जब शाम को कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन :- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : खराब प्रदर्शन पर अब छलका पंत का दर्द

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...