तीसरे दिन भी इंडिगो में क्रू संकट, यात्रियों को एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी रात

      434 विमान, 10 हजार क्रू फिर भी सेवा रद्द, हजारों यात्री परेशान

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिगो एयरलाइन कंपनी लगातार तीसरे दिन भी क्रू की कमी से जूझ रही हे। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। जिन्हें लगातार उड़ानें रद्द होने और देरी की समस्या झेलनी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में हालात इतने बिगड़े कि देश के 8 एयरपोर्ट्स पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। इससे हजारों यात्री फंस गए और उनकी यात्रा प्लांनिग बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वही इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्दीकरण का असर हवाई किराए पर भी दिख रहा है।
          गुरुवार को दिल्ली में अब तक इंडिगो की 30 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। मुंबई में 85 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। हैदराबाद में लगभग 33 उड़ानें रद्द होने की संभावना है। जयपुर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। इंदौर में तीन उड़ानें रद्द हुई हैं। इंदौर में बुधवार को इंडिगो की 18 उड़ानें कैंसिल हुई थी। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण एयरपोर्ट्स पर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। कई जगह यात्रियों ने फ्लाइट के इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजार दी। बुधवार को 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था। इंडिगो एयरलाइन ने बुधवार को यात्रियों से माफी मांगी। बताया कि शुक्रवार तक ऑपरेशन सामान्य हो जाएगा। कंपनी दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है।

          टिकटों की कीमत कई गुना बढ़ी

          बता दें कि इंडिगो के पास देश में सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट बेड़ा है। 434 विमान और रोजाना 2300 से अधिक उड़ानें। घरेलू उड़ानों में इसका हिस्सा 60 प्रतिशत से ज्यादा है। फिलहाल एयरलाइन के पास 5456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू और कुल 41 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। इसके बावजूद कंपनी क्रू की भारी कमी से जूझ रही है। कई प्रमुख रूट्स पर टिकटों की कीमतें अचानक कई गुना बढ़ गई हैं जिससे यात्रियों की जेब पर और ज्यादा बोझ बढ़ गया है। इन दिनों बड़ी सँख्या में यात्री क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने विभिन्न हिस्सों में यात्रा कर रहे है।

          सॉफ्टवेयर की गंभीर समस्या, एयरबस ने 6000 विमानों को वापस बुलाया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...