टेक्निकल इश्यू के कारण रायपुर लैंड होने वाली इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट

      दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान, जांच पूरी होने के बाद जारी होगा शेड्यूल

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। आज सुबह 9:15 बजे दिल्ली से रायपुर लैंड होने वाली इंडिगो फ्लाइट नंबर 6ई6476 को तकनीकी दिक्कतों के चलते रायपुर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी जिसके कारण उसे भुवनेश्वर डायवर्ट कर दिया गया।
          विमान के समय पर न पहुंचने से रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और काम के शेड्यूल पर इसका असर पड़ा है। यही विमान रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, जिससे आगे की शेड्यूल पूरी तरह प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट को रायपुर लाने और आगे दिल्ली के लिए रवाना करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी उड़ान के नए समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बार-बार हो रही ऐसी तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

          2 महीने पहले भी हुआ था नेविगेशन सिस्टम फेल

          इसके पहले 9 सितंबर को रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम बंद हो गया था। जिससे काफी परेशानी हुई थी। रायपुर लैंड वाली फ्लाइट डायवर्ट किया गया था। वहीं यहां से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट को रिशेड्यूल कर दिया गया था।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...