Friday, February 6, 2026

बिहार में हाईअलर्ट : नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ

जहां से आतंकी घुसपैठ की आशंका, राहुल की यात्रा वहीं से गुजर रही, पूरे प्रदेश में अलर्ट

Date:

पटना (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। आतंकी खतरे को लेकर बिहार में हाईअलर्ट जारी किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से यह हाईअलर्ट जारी किया गया है। बिहार में नेपाल के रास्ते 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों की फोटो रिलीज की हैं। सभी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की खबर है।
पुलिस ने जिन आतंकियों की फोटो जारी की है, उनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान हैं। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। आतंकियों के अररिया जिले से बिहार में घुसने की आशंका जताई गई है। पुलिस हेडक्वार्टर ने सभी जिलों को खुफिया तंत्र को एक्टिव रखने, इनपुट जुटाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है।

राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव

बिहार में हाईअलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव किया गया है। सीतामढ़ी में वे जिस कैंप में रुके थे वहां से सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल वहां नहीं रुके। मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी का रोड शो भी था, लेकिन वो कैंसिल कर दिया गया है। राहुल गांधी अब ओपन जीप की जगह बंद गाड़ी से चल रहे हैं।

बिहार : गया में बोले प्रधानमंत्री, घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...