Wednesday, September 17, 2025

बिहार : गया में बोले प्रधानमंत्री, घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे

13000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने दिलाई लालटेन राज की याद

Date:

बिहार

बिहार (एजेंसी)(AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार के लिए गयाजी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरूआत की। इस दौरान पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढिय़ों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।
पीएम मोदी ने अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। पीएम मोदीने कहा- हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस- आरजेडी घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में पीएम भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा। इस कानून में मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इस कानून के बनने के बाद, अगर कोई मुख्यमंत्री, मंत्री या प्रधानमंत्री गिरफ्तार होता है, तो उसे 30 दिन के भीतर जमानत लेनी होगी, और अगर जमानत नहीं मिली तो 31वें दिन उसे कुर्सी छोडऩी पड़ेगी। आप सोचिए, आज कानून है कि अगर किसी छोटे सरकारी कर्मचारी को 50 घंटे तक हिरासत में रखा जाए तो वह अपने-आप निलंबित हो जाता है, लेकिन अगर कोई मुख्यमंत्री है, मंत्री है या प्रधानमंत्री है, तो वह जेल में रहकर भी सत्ता का सुख पा सकता है।

विरोधियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

इतने वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा, जबकि आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारें जो 60-65 साल तक सत्ता में रहीं, उनके भ्रष्टाचारों की एक लंबी सूची है। आरजेडी का भ्रष्टाचार तो बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। मेरा साफ मानना है कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना है, तो कोई भी कार्रवाई से बाहर नहीं होना चाहिए।

आतंकियों को दफन कर देंगी मिसाइलें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है, अब भारत में आतंकी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है… इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी व्यर्थ नहीं गया है। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती पर लिया गया संकल्प पूरा हुआ है।

जनता का सेवक बनकर खुशी मिलती है

पीएम मोदी ने कहा- मुझे जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने में सबसे ज्यादा खुशी होती है। मेरा संकल्प है, जब तक हर किसी को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच में बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर दिए गए। केवल बिहार में 38 लाख से अधिक घर बने। गयाजी में 2 लाख लोगों को घर मिला है। हमने सिर्फ चारदीवारी नहीं दी, बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान दिया है। इनमें बिजली-पानी, गैस कनेक्शन की सुविधाएं दी हैं।

हमने पेंशन की राशि बढ़ाई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार

सीएम नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- पहले विधवा को मिलने वाली पेंशन राशि 400 रुपए थे, जिसे हमने बढ़ाकर 11 सौ किया। 2011 में हर घर बिजली पहुंचाया गया। अब इस साल हमने तय किया कि बिजली मुफ्त में दी जाएगी। अब हम बिजली मुफ्त दे रहे हैं। 2020 में हमने तय किया था, 10 लाख सरकारी नौकरी, 10 लाख रोजगार। नौकरी तो हो गई। जो 10 लाख रोजगार था वो 39 लाख रोजगार हो चुका है। अब हमने तय किया है, 2025 से 2030 के लिए 1 करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार दिए जाएंगे।

Bihar assembly elections : चिराग पासवान बोले- नीतीश बिहार के होंगे मुख्यमंत्री

Share post:

Popular

More like this
Related

असिस्टेंट प्रोफेसर के 700 पदों पर निकलेगी भर्ती

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 16 साल...

शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी...