कलेक्टर दुदावत ने बारिश से पहले सड़क, पुल व भवन निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

      Date:

      • पीएमजीएसवाय, पीडब्ल्यूडी और लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को समयसीमा में काम पूरा करने, ब्लैकलिस्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को बारिश आने से पहले सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमजीएसवाय, लोक निर्माण विभाग और पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर ने पीवीटीजी क्षेत्रों में सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों में प्रगति लाने और मार्च माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में रुचि न लेने वाले ठेकेदारों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाए और समय पर काम पूरा करने वाले ठेकेदारों का भुगतान तुरंत किया जाए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और सब-इंजीनियर साइट पर जाकर कार्य की गुणवत्ता की जांच करें। लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित करें और पूर्ण होने पर संबंधित विभाग को हैंडओवर करें। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और दूरस्थ पीवीटीजी गांवों तक सड़क निर्माण मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम गौरव पथ और डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में भी तेजी लाने के आदेश दिए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को सड़क, स्कूल, अस्पताल और अन्य सरकारी भवनों के निर्माण को प्राथमिकता से पूर्ण करने, रिपेयरिंग और छोटे-छोटे कार्यों को मिशन मोड में अप्रैल-मई तक खत्म करने और अधूरे कार्यों के लिए जोनल टेंडर प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन पुल-पुलियों की समीक्षा करते हुए कोडिय़ाघाट-झोरा पुल को 15 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी पुल, दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा, गुंजन नाला, लेमरू-श्यांग, दर्री-बेलगिरी नाला, और लीलागर नदी पुल सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

          समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए

          कलेक्टर ने कहा कि कार्य पूर्ण होने पर ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत बिल का परीक्षण कर समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी नियमित निरीक्षण और प्रगति की समीक्षा करें। शासन के निर्देशानुसार मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में रहकर आम जनता से मुलाकात भी की जाए। इस बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा और शीघ्र पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया, ताकि जिले में सड़क, पुल और भवन निर्माण समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके।

          पीएम सूर्यघर योजना में हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              एनटीपीसी में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम ठप

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों ने बुधवार...