कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नए अंत्योदय पात्रता कार्ड बनाने, वन पट्टों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन, सीपेट में प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय शिक्षक भर्ती में अनियमितता की जांच, भूमि सीमांकन, बैटरी ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने, अधिक बिजली बिल की शिकायत, अतिक्रमण हटाने, सड़क मरम्मत, पेंशन स्वीकृति, मुआवजा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर तय समय सीमा के भीतर उनका निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, सहायक कलेक्टर ईशांत जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, समयसीमा में कार्रवाई के दिए निर्देश

