बिहार विधानसभा चुनाव में हुई गड़बड़ी, 2 हफ्तों में देंगे सबूत : कांग्रेस

      पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के घर हुई बैठक, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने पहली समीक्षा बैठक बुलाई। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के आवास पर हुई, जिसमें राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन मौजूद रहे।
          पार्टी की बैठक में नेताओं ने चुनाव नतीजों की समीक्षा की। संगठन की कमियों पर चर्चा की और आगे की रणनीति को लेकर सुझाव दिए। पार्टी अब समझने की कोशिश कर रही है कि बिहार में इतनी बड़ी हार क्यों हुई। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी गड़बडियों के सबूत इकट्ठा कर रही है। 2 हफ्तों में देश के सामने रखेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने इस चुनाव में 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन सिर्फ 6 सीटें जीत पाई। पार्टी का वोट शेयर 8.71 प्रतिशत रह गया, जबकि 2020 में 70 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 19 सीटें जीती थीं और 9.6 प्रतिशत वोट मिले थे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...