इसरो ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट किया लॉन्च

      Date:

          श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरित केंद्र से दुनिया के सबसे बड़े कमर्शियल कम्यूनिकेशन अमेरिकी सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक- 2 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। इसरो का यह कमर्शियल मिशन सुबह 8 बजकर 55 मिनट और 30 सेकंड पर लॉन्च हुआ।

          इसरो इस मिशन की सफल लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भारत के युवाओं की ताकत से हमारा स्पेस प्रोग्राम ज़्यादा एडवांस्ड और असरदार बन रहा है। LVM3 ने भरोसेमंद हेवी-लिफ्ट परफॉर्मेंस दिखाकर, हम गगनयान जैसे भविष्य के मिशन के लिए नींव मजबूत कर रहे हैं। कमर्शियल लॉन्च सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और ग्लोबल पार्टनरशिप को गहरा कर रहे हैं। यह बढ़ी हुई क्षमता और आत्मनिर्भरता को मिला बढ़ावा आने वाली पीढिय़ों के लिए बहुत बढिय़ा है।
          इसरो ने बताया कि 6100 किलोग्राम वजनी यह कम्यूनिकेशन सैटेलाइट एलवीएम3 के प्रक्षेपण इतिहास में पृथ्वी की निम्न कक्षा (एलईओ) में स्थापित किया जाने वाला अब तक सबसे भारी पेलोड है। इससे पहले सबसे भारी पेलोड एलवीएम3-एम5 कम्यूनिकेशन सैटेलाइट-03 था, जिसका वजन करीब 4,400 किलोग्राम था और जिसे इसरो ने दो नवंबर को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था।

          इसरो : गगनयान मिशन की तैयारी तेज, सफल हुआ पहला एयर ड्रॉप टेस्ट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related