केजीएफ में नजर आए एक्टर हरीश राय का निधन

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। केजीएफ में चाचा के किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह वाले हरीश राय अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो लंबे वक्त गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इस बीमारी से जंग लड़ते हुए उन्होंने आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। हरीश राय को ओम में डॉन राय के रोल से उन्हें प्रसिद्धी मिली थी।
          हरीश राय लंबे समय से थ्रोट कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी यह गंभीर बीमारी धीरे-धीरे उनके पेट तक फैल गई थी, जिससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। पिछले कुछ महीनों से हरीश राय का स्वास्थ्य बेहद नाजुक था। उनका शरीर कमजोर हो गया था और पानी भर जाने के कारण उनका पेट सूज गया था। उनके प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने अपनी इस गंभीर बीमारी के बारे में खुद हेल्थ अपडेट भी साझा की थी और बताया था कि उनके लिए ये वक्त कितना मुश्किल था।
          कुछ समय पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गोपी गौडू ने उनसे मुलाकात की थी और एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हरीश राय ने खुलकर अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि वे ठीक होने के बाद फिर से अभिनय की दुनिया में लौटना चाहते हैं, लेकिन इलाज का खर्च उनके बस से बाहर होता जा रहा था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इलाज के खर्च का खुलासा करते हुए बताया था कि एक इंजेक्शन की कीमत 3.55 लाख रुपये है और डॉक्टरों ने 63 दिनों में तीन इंजेक्शन का एक चक्र सुझाया था, जिसकी लागत करीब 10.5 लाख रुपये पड़ती थी।

          सुहाना-आर्यन को करियर एडवाइज नहीं देते शाहरुख खान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...