Friday, February 6, 2026

दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया, कोहली व गायकवाड़ ने लगाया शतक

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 359 रन का टारगेट नहीं बचा सकी। मेहमान टीम ने 6 विकेट खोकर 50वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम से ऐडन मार्करम ने सेंचुरी लगाई। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने फिफ्टी लगाकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दी।

छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ 359 रन का टारगेट हासिल करके साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। यह वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रन चेज है और उनके वनडे इतिहास का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। विराट और गायकवाड़ की शतकीय पारी इस मैच में भारत को जीत नहीं दिला सकी। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हुए, लेकिन कोहली और ऋतुराज ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी करवाई। इस दौरान ऋतुराज ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया वह 105 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोहली ने भी अपने वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा। विराट इस मैच में 102 रन की पारी खेली। इसके बाद केएल राहुल और जडेजा ने अंतिम ओवरों में दमदार बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 350 के पार पहुंचाया। राहुल 66 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जेनसेन ने दो विकेट लिए, जबकि नांद्र बर्गर और लुंगी एनगिडी को एक-एक विकेट मिला।

एडन मार्करम ने लगाया शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 26 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लगा, जब क्विंटन डी कॉक 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टेम्बा बावुमा और एडन मार्करम के बीच 101 रन की पार्टनरशिप हुई। बावुमा इस मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए और 48 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने शतक लगाया। वह 98 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैथ्यू ब्रिट्ज्के और डेवाल्ड ब्रेविस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम के लिए रन चेज को आसान बना दिया। ब्रेविस 54 और ब्रिट्ज्के 68 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए बचा काम अंत में कोर्बिन बॉश ने किया। बॉश 15 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

खराब फील्डिंग और एक्स्ट्रा रन ने बढ़ाईं मुश्किलें

359 रन डिफेंड करने में भारत की सबसे बड़ी मुश्किलें खराब फील्डिंग ने बढ़ाईं। यशस्वी जायसवाल ने 18वें ओवर में मार्करम का कैच छोड़ दिया, तब वे 59 रन पर थे। उन्होंने 2 आसान चौके भी गंवा दिए। आखिरी ओवरों में टीम के फील्डर्स ने मिसफील्ड और ओवरथ्रो से भी एक्स्ट्रा रन खर्च किए। इतना ही नहीं, वाइड से भी 11 रन दे दिए।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...