Saturday, February 7, 2026

केवीएस भर्ती में 795 पदों की संख्या बढ़ी

अब 15,762 वैकेंसी, सैलरी 78 हजार से लेकर 2 लाख तक

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय विद्यालय संघठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय भर्ती के अंतर्गत पदों की संख्या 795 बढ़ा दी गई है। हालांकि ये पद केवीएस के लिए बढ़ाए गए है। एनवीएस की वैकेंसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवीएस में पहले 9126 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब इसमें नए पद जुड़ने के बाद यह संख्या 9921 हो गई है। इस भर्ती के लिए टियर – 1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को होगी।

नए नोटिफिकेशन के अनुसार केवीएस में पदों की संख्या 

पद का नामपहले निकली वैकेंसीबढ़ने के बाद पदों की संख्या
प्रिंसिपल134161
वाइस प्रिंसिपल5869
असिस्टेंट कमिश्नर ग्रुप A0813
पीजीटी14651606
टीजीटी27943069
लाइब्रेरियन147166
पीआरटी (स्पेशल एजुकेशन, म्यूजिक, पीआरटी)33653630

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

असिस्टेंट कमिश्रर :

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री, बीएड

प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल :

  • मास्टर्स बीएड की डिग्री के साथ 9/12 साल काम का अनुभव

टीजीटी :

  • संबंधित विषय में बैचलर डिग्री, बीएड के साथ सीटीईटी पास होना चाहिए

नॉन टीचिंग :

  • बैचलर डिग्री/12वीं पास/10वीं/डिप्लोमा

एज लिमिट 

  • पोस्ट वाइज अधिकतम 50 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी 

  • 78,800 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह

फीस 

असिस्टेंट कमिश्रर/प्रिंसिपल/वाइस प्रिंसिपल 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2800 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम : 500 रुपए

पीजीटी/टीजीटी/पीआरटी/एई/फाइनेंस ऑफिसर/एओ/लाइब्रेरियन/एएसओ/जूनियर ट्रांसलेटर

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम : 500 रुपए

एसएसए/स्टेनोग्राफर/जेएसए/लैब अटेंडेंट/मल्टी टास्किंग स्टाफ

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 1700 रुपए
  • एससी/एसटी/पीएच/ईएसएम : 500 रुपए

एग्जाम पैटर्न 

टेस्ट कंपोनेंटप्रश्नों की संख्याटोटल मार्क्स
पार्ट – 1 जनरल रीजनिंग2060
पार्ट – 2 न्यूमेरिक एबिलिटी2060
पार्ट – 3 बेसिक कंप्यूटर लिटरेसी2060
पार्ट – 4 जनरल नॉलेज2060
पार्ट – 5 लैंग्वेज कंपिटेंसी टेस्ट (इंग्लिश)1030
पार्ट – 6 लैंग्वेज कंपिटेंसी टेस्ट (वन मॉडर्न इंग्लिश लैंग्वेज)1030
कुल प्रश्नों की संख्या100300

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in, www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

केवीएस और एनवीएस के 14,967 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...