राज्योत्सव : पांच टीबी मरीजों को श्रममंत्री ने दिया फूड बास्केट

      Date:

          कोरबा (AKHANDBHARATHNKP.COM)। घंटाघर ओपन थियेटर कोरबा में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन ने 05 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया।

          https://dprcg.gov.in/post/1762444778/Raipur-Minister-Shri-Lakhan-Lal-Dewangan-distributed-food-baskets-to-five-TB-patients-during-the-Rajyotsav
          राज्योत्सव में टीबी मुक्त भारत थीम पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया तथा लोगों को सामान्य बिमारी की जॉंच, टीबी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही स्टॉल में टीबी संभावितों की जॉंच के लिए विभागीय एक्सरे वैन तथा विलियम जे क्लींटन फाउंडेशन आई लिफ्ट के द्वारा एक्स-रे किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में लगभग 1056 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जॉंच कराया 882 लोगो का बीपी, शुगर का जॉंच कर दवाईयॉं वितरण किया गया, 76 टीबी संभावितों का एक्सरे किया गया।

          राज्योत्सव : वायु सेना का रोमांचक एयर शो, आसमां में गूंजा जय जोहार, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...