जंगल में मिला तेंदुआ का शव, चारों पैर के पंजे गायब

      Date:

          धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। जंगल में तेंदुआ का शव मिलने से हड़कंप मंच गया है। तेेंदुआ के चारों पैर के पंजे भी गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही जंगल सफारी रायपुर से डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है। रातभर निगरानी के बाद स्थानीय चरवाओं से पूछताछ की जा रही है। घटना धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के कोरगांव के जंगल की है।
          मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड के उत्तर सिंगपुर कक्ष क्रमांक 23 में 22 दिसंबर को शाम करीब 4:45 बजे एक तेंदुआ मृत मिला। जिसका पोस्टमार्टम किया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि तेंदुआ का शिकार किया गया है या नहीं। वहीं इससे पहले 17 दिसंबर को कवर्धा जिले के जानकारी के अनुसार मोतीनपुर और बोटेसूर गांव के बीच जंगल में तेंदुए का शव मिला था, जो करीब एक सप्ताह पुराना था।

          छत्तीसगढ़ : कानन पेंडारी पार्क में बाघिन रागिनी की हुई मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों को दी राहत, वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे खाली पद

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विवाद...