Wednesday, February 25, 2026

होली पर नहीं बिकेगी शराब, सरकार ने बदला फैसला

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर सरकार ने एक बार फिर अपना रुख बदल दिया है। राज्य सरकार ने होली पर शराब दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आबकारी विभाग द्वारा जल्द आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की बात कही गई है।

होली

नई आबकारी नीति में पहले से तय 7 ड्राई डे में संशोधन करते हुए होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) को सूची से हटाने का निर्णय लिया गया था। इससे यह संकेत मिल रहा था कि इन अवसरों पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि अब सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए होली के दिन शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश जारी होने के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश स्पष्ट हो जाएंगे। अन्य ड्राई डे पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लागू रहेंगे।

30 जनवरी को हुआ था विरोध

गौरतलब है कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में शराब दुकानों के सामने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों और आदर्शों के विपरीत ऐसे दिन शराब दुकानें खुली रखना जनभावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने इसे बापू के विचारों का अपमान बताते हुए नियमों में तत्काल संशोधन की मांग की थी।

Share post:

Popular

More like this
Related

संकल्प नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष...