सुदूर गांव नकिया पहुंचे कलेक्टर, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम नकिया में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। गांव पहुंचते ही कलेक्टर ने सहज अंदाज में ग्रामीणों से कहा कि वे उनकी समस्याएं सुनने आए हैं और गांव की जरूरतों के बारे में बताने को कहा। इस दौरान उन्होंने राशन वितरण, महतारी वंदन योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी ली।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टर ने आम के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर कोरबा विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम लेमरू, नकिया और श्यांग क्षेत्र का दौरा किया तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। ग्राम नकिया में पीवीटीजी परिवारों और ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बाजार शेड निर्माण, आश्रित ग्राम कोतरा डांड़ तक सड़क, खराखेत पारा में स्कूल भवन और आंगनबाड़ी, नकिया में विद्युतीकरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कई मुद्दे उठाए। कलेक्टर ने सभी मांगों का परीक्षण कर यथासंभव शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। कुछ महिलाओं ने महतारी वंदन योजना की राशि खाते में नहीं आने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित बैंक को सोमवार को गांव में शिविर लगाकर जांच करने के निर्देश दिए।

          खेती को प्रोत्साहन और प्रशिक्षण देने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारों को दिए निर्देश

          कलेक्टर ने किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए बोर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही और कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि सर्वे किया जा चुका है और जो लोग छूट गए हैं वे आवेदन कर सकते हैं। नया लक्ष्य मिलते ही आवास निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फरवरी माह में जिन स्थानों पर चावल वितरण नहीं हो पाया था, वहां मार्च में राशन दुकानों से फरवरी का चावल भी दिया जाएगा। वन अधिकार पत्र की मांग पर ग्रामीणों को ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर जानकारी देने को कहा गया।

          मूलभूत सुविधाओं की दुरुस्ती के दिए आदेश

          कलेक्टर ने गांव में विद्युतीकरण के लिए विद्युत विभाग को परीक्षण कराने के निर्देश दिए तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने की बात कही। बाजार शेड और सीसी सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूर्ण करने वाले पहाड़ी कोरवा हितग्राही वीरूराम और शाम कुंवर को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, सहायक कलेक्टर क्षितिज कुमार गुरभेले, एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

          राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              तेलंगाना में 130 नक्सलियों ने किया सामूहिक सरेंडर, इसमें 125 छत्तीसगढ़ के

              सरकार देगी 4.18 करोड़ का पुनर्वास पैकेज जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। नक्सलवाद के...