Saturday, February 7, 2026

पीएम श्री स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, छात्र व शिक्षिका पर किया हमला

Date:

बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित पीएम श्री स्कूल में एक पागल कुत्ता घुस गया। पहली कक्षा के छात्र व शिक्षिका पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से घायल छात्र और शिक्षिका को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि खमतराई और आसपास के इलाकों में पागल और आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। अब तक कुत्तों के हमलों में करीब 10 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम सिर्फ आश्वासन देता रहा, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा स्कूल परिसरों में कुत्तों की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि अब शिक्षक खुद ही आवारा और पागल कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते इस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

Share post:

Popular

More like this
Related

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर के 21 पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड (RBISB)...