पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का महानिर्वाण दिवस आज

      Date:

          रायपुर। (AkhandBharatHNKP.Com)  पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का महानिर्वाण दिवस 29 नवंबर 2025 को  मनाया जाएगा।  मुख्य आयोजन परम् पूज्य औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सानिध्य में बिहार प्रान्त के कैमूर जिला के जिगना में आयोजित है।

          जिगना

          महानिर्वाण दिवस के अवसर पर औघड़ की मड़ई जिगना में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रातः 8 बजे सामूहिक आरती, 8:30 बजे सफल योनि का पाठ, 8:45 बजे भजन कीर्तन व  दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रसाद वितरण ( भंडारा) का आयोजन किया गया है। दोपहर 3:45 बजे से परम् पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के श्रीमुख से आशीर्वचन प्रारंभ होगा। व्यवस्थापक मंडल औघड़ की मड़ई जिगना चाँद कैमूर ने इस अवसर पर धर्म बंधुओ व माताओ को आमंत्रित किया है।

          अघोर गुरूपीठ बनोरा सहित अन्य प्रांतों में स्थित आश्रम में भी आयोजन

          अघोर गुरूपीठ ब्रम्हनिष्ठालय बनोरा,रायगढ़ में  पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का महानिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सोनहत जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरभोका ( चिरमिरी ) में सामूहिक आरती , श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ व प्रसाद वितरण ( भंडारा) का आयोजन किया गया है। इसके अलावा  रायपुर, डभरा, सरगुजा जिला के ग्राम कोइलीजोर अजबनगर, रेनुकूट,प्रयागराज में भी महानिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। उपरोक्त आश्रम के व्यवस्थापक मंडल ने इस अवसर पर धर्म बंधुओ व माताओ को आमंत्रित किया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...