फर्जी निवेश कंपनी बनाकर 38 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

      Date:

      दुर्ग-भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फर्जी निवेश कंपनी के जरिए लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर 38 लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

          पुलिस के अनुसार, संतराबाड़ी निवासी जयदीप सिंह कंडा (35) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि धर्मेन्द्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने ए-एम-एस सॉल्यूशन एवं मेसर्स आर-वी ग्रुप के नाम से फर्जी निवेश कंपनी बनाकर उनसे ठगी की। आरोपियों ने 90 दिनों में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर जयदीप से कुल 38 लाख 25 हजार रुपये निवेश करवा लिए। शिकायतकर्ता आरोपियों के झांसे में आकर निवेश कर बैठा, लेकिन तय अवधि पूरी होने के बाद भी उसे रकम वापस नहीं मिली। आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में फरार हो गए। खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने पुलिस की शरण ली। मले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली नगर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रायपुर के सड्डू इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

          लेनेदन के सभी दस्तावेज जब्त

          पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे 31 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के पास से कंपनी और लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराता था और बाद में रकम हड़प लेता था। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रामावतार जग्गी हत्याकांड : हाईकोर्ट ने अमित जोगी को दोषी ठहराया, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा...

              ICAI ने 108 पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 55 साल

              नई दिल्ली (एजेंसी)। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ...