छत्तीसगढ़ बनेगा ज्ञान, तकनीक व नवाचार का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

      Date:

      • सीएम साय की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के बीच हुए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर आयोजित कार्यक्रम में कही। साय ने बताया कि यह पहल राज्य के युवाओं में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          https://dprcg.gov.in/post/1770710225/Chhattisgarh-will-also-create-a-special-identity-in-the-country-in-the-field-of-knowledge-technology-and-innovation-Chief-Minister-Shri-Sai

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता विकसित करने और उन्हें आईटी एवं आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय अवसर राज्य के भीतर ही उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है। इस एमओयू के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वन एवं औषधीय उत्पाद आधारित मेडटेक, स्मार्ट सिटी समाधान तथा स्मार्ट कृषि जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी, जो प्रति वर्ष लगभग 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप और एमएसएमई को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण की सुविधाएं प्रदान करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, इलेक्ट्रॉनिक और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, निदेशक एसटीपीआई रवि वर्मा, चिप्स के सीईओ प्रभात मलिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

          युवाओं का रूकेगा पलायन

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राज्य के भीतर ही इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उच्च कौशल वाले युवाओं का बड़े शहरों की ओर पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एसटीपीआई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में 68 केंद्रों और 24 सेक्टर-विशेष सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से एसटीपीआई का व्यापक अनुभव छत्तीसगढ़ के स्टार्ट-अप और नवाचार इकोसिस्टम को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एमओयू राज्य के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा और छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, तकनीकी उद्यमिता और स्टार्ट-अप के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आंध्र प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...