पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 थाना प्रभारी सहित 14 पुलिसकर्मियों का तबादला

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किए हैं। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से दो टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है।

          पुलिस प्रशासनजारी आदेश के अनुसार दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को सौंपी गई है, जबकि नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है।

          पसान थाने की नई जिम्मेदारी जटगा चौकी से एक एएसआई को दी गई है। सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना स्थानांतरित किया गया है। लेमरू से एएसआई कुंवर साय पैकरा को जटगा चौकी भेजा गया है, जबकि एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली थाना पदस्थ किया गया है।

          हेड कांस्टेबल स्तर पर दीपक खांडेकर को पाली से बालको और नरेंद्र लहरे को बालको से पाली भेजा गया है। कांस्टेबल शैलेंद्र तंवर को पाली से कटघोरा, अश्विनी ओगरे को कटघोरा से पाली और दिलहरण कंवर को दर्री थाना से ओएम शाखा स्थानांतरित किया गया है। एसपी कार्यालय ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

          पुलिस अधीक्षक ने किया फेरबदल, 4 निरीक्षकों सहित 9 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...