आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पुलिसिंग की ताकत बनाएं – प्रधानमंत्री मोदी

      Date:

          रायपुर। (AkhandBharatHNKP.Com) डीजी-आईजीपी के 60 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पुलिसिंग की ताकत बनाएं। सम्मेलन में शामिल देशभर के 250 से ज्यादा पुलिस अफसर शामिल हुए। पीएम ने आम जनता खासकर युवाओं में पुलिस के प्रति सोच को बदलने के लिए भी काम करने के निर्देश दिए।

          विकसित भारत, सुरक्षा आयाम थीम पर आयोजित सेमिनार में प्रधानमंत्री ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को नेटग्रिड के अंतर्गत डेटाबेस का प्रभावी उपयोग करने और खुफिया जानकारी के लिए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने के निर्देश दिए।

          उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को पुलिस जांच में फोरेंसिक के उपयोग पर केस स्टडी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। प्रधानमंत्री ने आपदा के दौरान चक्रवात, बाढ़ और आपात स्थितियों के नियंत्रण में भी नई तकनीक का उपयोग करें। इस दौरान विजन 2047 की दिशा में पुलिस व्यवस्था के दीर्घकालिक रोडमैप, आतंकवाद-निरोध और कट्टरपंथ-निरोध में उभरते रुझान, विदेशों में रह रहे भारतीय भगोड़ों को वापस लाने की रणनीतियों और प्रभावी जांच के लिए फोरेंसिक को मज़बूत करने पर बातचीत हुई। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा , राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री और केंद्रीय गृह सचिव भी शामिल हुए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related