कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, राशन वितरण और धान उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश

      Date:

      • स्वास्थ्य शिविरों के साथ घर-घर पहुंचकर आयुष्मान, वय वंदन कार्ड और आभा आईडी बनाने किया निर्देशित

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय से तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          बैठक में कलेक्टर ने मार्च माह के खाद्यान्न भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए खाद्य अधिकारी को सभी उचित मूल्य दुकानों में समय पर पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से हो, ताकि हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानों की तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने उपार्जन समितियों में भंडारित धान के उठाव की जानकारी लेते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स की बैठक आयोजित करने और कम उठाव करने वाले मिलर्स को नोटिस जारी करने की बात भी कही। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों के साथ-साथ घर-घर जाकर छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड और आभा आईडी का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सिकलसेल, गैर-संचारी रोग, डायबिटीज और हाइपरटेंशन की व्यापक जांच कर अधिक से अधिक लोगों का परीक्षण कराने पर भी जोर दिया। बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय सीएमओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

          प्रगतिरत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश

          बैठक में पंचायतों में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने और अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग को रेडी-टू-ईट उत्पादन इकाइयों में जल्द उत्पादन शुरू कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

          सोलर पैनल स्थापना की गति बढ़ाने के निर्देश

          कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में सोलर पैनल स्थापना की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वेंडर्स की नियमित बैठक आयोजित करने, पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजना से जोडऩे और स्वीकृत प्रकरणों में जल्द सोलर पैनल लगाने को कहा। इसके अलावा पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी बसाहटों में स्वीकृत आवास, सड़क, आंगनबाड़ी भवन और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने और कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड को शिक्षक आवास और छात्रावास भवनों के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।

          लंबित मामलों का करें निराकरण

          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जल संचयन जनभागीदारी योजना के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को जनसहभागिता से प्रभावी ढंग से लागू करने और अधिक से अधिक संरचनाएं बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत और कलेक्टर जनदर्शन से जुड़े लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

          कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसमस्याएं, रोगियों को स्वास्थ्य सहायता दिलाने दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              शराब के नशे में स्कूल पहुंचे संकुल समन्वयक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

              बलरामपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रामानुजगंज विकासखंड के सुंदरपुर प्राथमिक स्कूल में...