Sunday, March 1, 2026

होली स्पेशल : दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के लिए 6 मार्च तक चलेगी मेमू

Date:

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। होली और समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें स्थानीय और लंबी दूरी के दोनों तरह के यात्रियों के लिए सहूलियत प्रदान करेंगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

रेलवे प्रशासन ने बताया कि गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 2, 3, 5 और 6 मार्च 2026 को चार फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती और खरसिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़ से शाम 7 बजे रवाना होगी और सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रायपुर आधी रात के बाद 12:10 बजे और दुर्ग अगले दिन 1:45 बजे पहुंचेगी। इस मेमू स्पेशल में कुल आठ कोच होंगे, जिससे दैनिक यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।

इसके अलावा लंबी दूरी के यात्रियों के लिए हटिया और मुंबई के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल 2 और 9 मार्च 2026 को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर और नासिक रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए तीसरे दिन सुबह 12:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल 4 और 11 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे एलटीटी से रवाना होगी और दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर होते हुए अगले दिन शाम 6 बजे हटिया पहुंचेगी।

लगाएं जाएंगे 22 कोच

इन होली स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर, एसी, एसी-इकोनॉमी और अन्य सुविधाजनक कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित होगी।

Share post:

Popular

More like this
Related