जम्मू-कश्मीर : जोजिला में माइनस 16 डिग्री तक लुढका पारा

      जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

      Date:

          जम्मू कश्मीर (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। जम्मू-कश्मीर सहित देशभर के कई राज्यों में अभी से ही कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। कश्मीर घाटी में इस बार नवंबर में ही ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। घाटी के अधिकांश हिस्से हिमांक बिंदु से काफी नीचे चले गए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के सभी प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (माइनस में) दर्ज किया गया।
          श्रीनगर में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में और भी अधिक ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोजिला पास, जो कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है, सबसे ज्यादा सर्दी वाला इलाका रहा, जहां का तापमान -16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

          उत्तरप्रदेश में मौसम का हाल

          उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राज्य में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास या उससे नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे सुबह और देर शाम को ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 25-29 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 25-27 नवंबर तक तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

          जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी से जनजीवन अस्त- व्यस्त

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...