रेड क्रॉस सोसायटी ने 250 मरीजों को किया फल वितरण, भाईचारा और मानवता का दिया संदेश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा शाखा ने ने रमजान के पाक माह के अवसर पर जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों और उनके परिवारों तक मानवता, भाईचारा और एकता का संदेश पहुँचाना था।

          रेड क्रॉस सोसायटी

          इस अवसर पर मो. शफी, संरक्षक इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा के नेतृत्व में 250 बीमार व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगडिय़ा, जिला प्रतिनिधि योगेश जैन, हाजी अखलाख खान, जुम्मन खान, यूथ/जूनियर रेड क्रॉस सचिव जफर अली, संगठक राहुल मोदी, डी. के. तिवारी, रनजय सिंह कश्यप, रोहित कश्यप, राजू ठाकुर, राजू शर्मा, नीरज मिश्रा, रूपेश साहू, राकेश दास सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

          सेवा के नेक उद्देश्य से हुए एकत्रित

          इस अवसर पर चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि पवित्र रमजान के इस मुबारक महीने में हम मानव सेवा के नेक उद्देश्य के लिए एकत्र हुए हैं। यह फल वितरण केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि समाज की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिवार महसूस करें कि पूरा समाज उनके साथ है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। रमजान का संदेश यही है कि हम जरूरतमंदों की मदद करें और प्यार और मोहब्बत फैलाएँ।

          अस्पताल परिसर में रहा हर्ष का माहौल

          कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में हर्ष का माहौल बना रहा, और बुजुर्गों ने नेक काम के लिए दुआएँ दीं। रेड क्रॉस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मरीजों में खुशी और आशा की किरण पहुँचाने का माध्यम बना। रमजान की शुभकामनाओं के साथ, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने समाज में मानव सेवा और भाईचारे का संदेश दोबारा मजबूत किया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              60 साल से सत्ता को तरस रहीं कांग्रेस-बीजेपी

              नई दिल्ली: एजेंसी ( AkhandBharatHNKP.Com) देश के पांच राज्यों में...