नगर निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल ने 72 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यो स्वीकृति प्रदान की

      महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा की

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com) नगर  निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक में नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं की बेहतरी से जुडे़ लगभग 72 करोड़ रूपये से अधिक लागत के कार्यो सहित दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

           नगर निगम कोरबा

          बैठक में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो सहित निगम के विविध कार्यो की विस्तार से समीक्षा भी की। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नगर  निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृत प्रदान की गई ।

          • वार्ड क्र. 30 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक कलवर्ट व नाली निर्माण।
          • वार्ड क्र. 56 अंतर्गत दर्री जोन पीएमएवाई साईड से लाटा तालाब तक आर.सी.सी. नाली निर्माण।
          • पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आर.सी.सी.निर्माण।
          • मेमन शाप से रेलवे घाट तक 100 बेड हास्पिटल के सामने आर.सी.सी. नाली निर्माण।
          • निगम के पं.रविशंकर शुक्लनगर कोसाबाड़ी व कोरबा जोन में स्ट्रीट लाईट प्रदाय व स्थापना कार्य।
          • दर्री सर्वमंगला नगर जोन में स्ट्रीट लाईट प्रदाय व स्थापना कार्य।
          • जल आवर्धन योजना संचालन संधारण कार्य।
          • बुधवारी सर्कस मैदान स्थल पर कामर्शिलय काम्पलेक्स निर्माण संबंधी प्रस्ताव।
          • समस्त जोन अंतर्गत विभिन्न वार्डो में जर्जर सड़कों का डामरीकरण संबंधी कार्य।
          • नगरोत्थान व अधोसंरचना मद से जर्जर मुख्य सड़कों का डामरीकरण निर्माण कार्य।

          बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्टनगर निर्माण

          • निगम में रिक्त पदों की पूर्ति।
          • प्लेसमेंट कर्मचारियों के पारिश्रमिक दर में वृद्धि।
          • बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्टनगर निर्माण।
          • बी.ओ.टी. व पी.पी.पी.माडल अंतर्गत एकीकृत बिल्डिंग सुविधा सहित अन्य कार्य।
          • सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना निर्णय लिए गए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...