मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

      Date:

          सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके ठंड पड़ रही है। रविवार सुबह मैनपाट में पाले की चादर बिछी दिखी। ओंस की बूंदें घास व पत्तियों में जम गई थी। पिछले 24 घंटों में मैनपाट का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया है जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

          सरगुजा संभागबता दें कि उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। सरगुजा संभाग के पाट से लेकर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री के करीब पहुंच गया है। संभाग के पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर पाले पड़े। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में 31 दिसंबर तक शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है। सरगुजा के मैदानी इलाकों में भी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम साफ रहने से दिन का अधिकतम तापमान बढ़ा है। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया है। यह दर्ज औसत से करीब 1.3 डिग्री ज्यादा है।

          छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...