कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर अहिंसा और शांति के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के आदर्श हम सभी के जीवन में सत्य, प्रेम और करुणा का संचार करें। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। इस पावन अवसर पर श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति, अमन-चैन, ऐश्वर्य, वैभव, प्रगति, उन्नति, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान महावीर स्वामी से प्रार्थना की है।

