कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। 5 जनवरी 2026 को धीवर समाज ट्रस्ट कोरबा द्वारा नववर्ष एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन जूनियर रिक्रिएशन क्लब मानिकपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत होगी।
धीवर समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश धीवर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोरबा शहरी क्षेत्र में निवासरत धीवर समाज स्वजातीय बन्धुओं को संगठित करना एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में धीवर समाज महासभा बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष देवव्रत भीष्म एवं महासभा के अन्य पदाधिकारीगण भी शामिल होंगे। इस दौरान समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं स्वजातीय बंधुओ को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जायेगा। ट्रस्ट ने आह्वान किया गया है कि कोरबा शहरी क्षेत्र में निवासरत समस्त स्वजातीय बंधु उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें तथा अपना पंजीयन ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास करायें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश धीवर द्वारा किया जायेगा।
सब्जी विक्रेताओं ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर को सब्जी व फल से तौला

