नई दिल्ली(एजेंसी)। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में सोमवार को प्रियंका गांधी ने सवाल पूछा कि ये गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है। 75 सालों से लोगों के दिल में बसा है। फिर आज इस पर बहस क्यों हो रही है।

प्रियंका ने कहा मैं बताती हूं- क्योंकि बंगाल का चुनाव आ रहा। मोदी जी उसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। मैं कहूं- मोदी जी अब वह पीएम नहीं रहे जो पहले थे। जहां तक नेहरू जी की बात है। जितने साल मोदी पीएम रहे, उतने साल नेहरू जेल में रहे थे।वंदे मातरम् चर्चा की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुके थे। वंदे मातरम् आजादी के समय से प्रेरणा का स्त्रोत था तो फिर उसके साथ पिछले दशक में अन्याय क्यों हुआ।
वंदे मातरम् राष्ट्रभक्तों के लिए एनर्जी
वंदे मातरम् राष्ट्रभक्तों के लिए एनर्जी है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी है। अब जिन्ना के मुन्ना को भी वंदे मातरम् से दिक्कत है।
अनुराग ठाकुर, सांसद भाजपा
दरारवादी लोग देश को तोड़ना चाहते
वंदे मातरम् गाने के लिए नहीं,बल्कि निभाने के लिए है। जिस वंदे मातरम् ने आजादी के आंदोलन को जोड़ा, आज के दरारवादी लोग उसी से देश को तोड़ना चाहते हैं।

