चिरमिरी में संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में मोहम्मद हसनैन अली बने चैंपियन

      Date:

      • श्रेयांश मिश्रा उपविजेता, रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं का हुआ सम्मान, 94 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

      चिरमिरी (AkhandBharatHNKP.Com)। एमसीबी जिले के चिरमिरी में पहली बार संभाग स्तरीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हल्दीबाड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। चिरमिरी शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से आए 94 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक सोच, खेल कौशल और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमे मोहम्मद हसनैन अली ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया, जबकि श्रेयांश मिश्रा उपविजेता रहे। श्रेया शिल्पी ने तीसरा, राजेश कुमार मिश्रा ने चौथा तथा अरुण सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

          रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

          प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में शतरंज को बढ़ावा देना तथा नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना रहा। महिला, पुरुष और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की भागीदारी से पूरे दिन मुकाबले रोमांचक बने रहे। आयोजन समिति ने बताया कि चिरमिरी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप, विशेषज्ञ आर्बिटरों की देखरेख और छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के मार्गदर्शन में इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना की। आयोजकों का मानना है कि इस सफलता से भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

          रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

          प्रतियोगिता का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रो. भागवत प्रसाद दुबे मुख्य अतिथि तथा क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. बिराजी अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। समापन समारोह में महापौर रामनरेश राय मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सह सचिव सरोज कुमार वैष्णव, के. डोमरू रेड्डी, डी.के. उपाध्याय, सुजीत जायसवाल, वैभव तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related