Thursday, February 19, 2026

बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अफसर की हत्या करने वाला दिल्ली में पकड़ाया

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में बांग्लादेशी छात्र महदी अहमद रजा हसन को गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अफसर की हत्या के मामले में वांटेड था। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने महदी को पकड़कर बांग्लादेश वापस भेज दिया।

महदी पर आरोप है कि उसने 5 अगस्त 2024 को बानियाचंग पुलिस स्टेशन पर हुई हिंसा के दौरान संतोष चौधरी नामक हिंदू पुलिस अफसर की हत्या की थी। इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसमें महदी पुलिस अफसरों को थाने में धमकाते हुए दिखाई दे रहा था। घटना के बाद संतोष चौधरी का शव एक पेड़ से लटका पाया गया था। महदी भारत होते हुए फिनलैंड भागने की फिराक में था, लेकिन इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे पकड़ लिया। यह वारदात उसी दिन हुई थी जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अपने देश से निष्कासित हुई थीं।

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 23 दिन में 7वीं वारदात

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर राज्यपाल ने किया नमन

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज...