Saturday, February 7, 2026

NALCO में 110 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 40 हजार तक

Date:

नई दिल्ली (एजेंसी)। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 110 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नामपदों की संख्या
मैकेनिकल इंजीनियर59
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर27
केमिकल इंजीनियर24
कुल पदों की संख्या110

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 65% नंबरों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री।
  • GATE 2025 परीक्षा पास किया होना चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए किसी एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं है। फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

एज लिमिट 

  • अधिकतम 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
  • अन्य सभी : 100 रुपए
  • जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

सैलरी 

  • 40,000 – 1,40,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • गेट स्कोर
  • इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं।
  • वेबसाइट पर मेनू में जाकर करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

Government Job : SSC CAPF SI भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू

Share post:

Popular

More like this
Related