Saturday, February 7, 2026

छत्तीसगढ़ : नक्सली चैतू ने किया सरेंडर, झीरम घाटी हमले का था मास्टरमाइंड

2013 के हमले में हुई थी कांग्रेस नेताओं सहित 32 की मौत

Date:

जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के 2013 के झीरम घाटी हमले का मास्टर माइंड नक्सली चैतू ने सरेंडर कर दिया है। इस पर 25 लाख रूपए का नाम भी था। चैतू उर्फ श्याम दादा वर्तमान में DKSZCM कैडर का है। बस्तर के जंगलों में कई बार सुरक्षाबलों की गोलियों से बच निकला था। फोर्स की लगातार मौजूदगी के बाद चैतू उर्फ श्याम ने हथियार डाल दिया है।
चैतू उर्फ श्याम दादा 45 साल से नक्सल संगठन में था, जिसमें 35 साल बस्तर में काम किया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि चैतू समेत सरेंडर सभी नक्सलियों पर 65 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पोलित ब्यूरो सदस्य देवजी, केंद्रीय समिति सदस्य रामदर, DKSZCM सदस्य पापाराव, देवा (बार्से देवा) और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि 2013 में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में झीरम घाटी में कांग्रेस के टॉप लीडरशिप समेत 32 लोगों का कत्ल हुआ था। बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को 100 गोलियां मारी गई थी। उनके सीने पर चढ़कर नक्सली नाचे थे।

अब नक्सल संगठन में कुछ नहीं रखा

आत्मसमर्पण करने के बाद चैतू ने कहा कि, रूपेश और सोनू दादा ने भी हथियार डाल दिए हैं। नक्सल संगठन में अब कुछ नहीं रखा है। मेरी उम्र करीब 63 साल है। वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए मैंने अपने अन्य साथियों के साथ हिंसा का रास्ता छोडऩे का मन बनाया और पुलिस के सामने पहुंच गया। वहीं नक्सल जानकारों का कहना है कि चैतू झीरम हमले का मास्टरमाइंड है।

नक्सली बोले- नक्सल संगठन के लीडर देवजी को आंध्र पुलिस ने गिरफ्तार किया

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...