सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

      Date:

          बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका देते हुए कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह को मार गिराया है। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है। मुठभेड़ तरेम थाना क्षेत्र में हुई है।

          मुठभेड़
          कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में गुरुवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों ने साउथ बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में नक्सलियों को घेर लिया है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मारा गया नक्सली डीवीसीएम उधम सिंह लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी की कमान भी संभाल रहा था। फिलहाल, सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ स्थल के आसपास सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

          उधमपुर में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...