नक्सली बोले- नक्सल संगठन के लीडर देवजी को आंध्र पुलिस ने गिरफ्तार किया

      हिड़मा के एनकाउंटर के बाद 30 नवंबर को भारत बंद का ऐलान

      Date:

          जगदलपुर (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बस्तर में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के नक्सली प्रवक्ता विकल्प के नाम से एक पर्चा जारी किया है। पर्चे में नक्सलियों ने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि नक्सल संगठन के लीडर देवजी को आंध्रप्रदेश में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ अन्य 50 साथी भी पकड़े गए हैं।
          नक्सली प्रवक्ता ने छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सितारामा राजू जिले में 18 और 19 नवंबर को हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है और मांग की है कि पुलिस जल्द ही नक्सल संगठन के लीडर देवजी समेत अन्य साथियों को कोर्ट में पेश करें। नक्सल संगठन का कहना है कि पुलिस ने मुठभेड़ की कहानी बनाई है, जबकि हिड़मा समेत उनके अन्य 13 साथियों को पकड़कर मारा गया है। 13 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद माओवादियों ने 30 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। नक्सली प्रवक्ता विकल्प ने कहा है कि हिड़मा समेत उनके 13 साथियों के एनकाउंटर की जांच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से करवाई जाए। नक्सलियों ने अपने पर्चे में यह भी कहा है कि, 30 नवंबर को उनके बंद में अस्पताल, एंबुलेंस और दूध गाडिय़ों को छूट रहेगी। नक्सलियों ने कहा है कि, कोसा दादा और राजू दादा की भी हत्या हुई है।

          बीजापुर में 41 नक्सलियों ने हथियार डाले

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...