बिहार चुनाव रिजल्ट : एनडीए ने 40 हजार करोड़ में खरीदा जनता का वोट, जन सुराज का आरोप

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर एनडीए को बधाई दी और नई सरकार के बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार से हमारी मांग है कि अब साफ-सुथरी सरकार बने और दागी मंत्रियों को जगह ना मिले। हमारे जो भी मुद्दे थे उनपर खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी बातें की। इसलिए हम यह देखते रहेंगे कि उन मुद्दों पर कितना काम होता है।
          राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत खरीदा गया है। देश में पहले भी ऐसी कोशिशे होती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपया खर्च कर यह बहुमत प्राप्त किया है। जनता के पैसे से जनता का वोट खरीदा गया है। अब बिहार सरकार के पास शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी जरूरी चीजों पर खर्च करने लायक रुपये नहीं बचे हैं। इन्होंने इस कैश ट्रांसफर के लिए वर्ल्ड बैंक से मिले लोन की रकम में से भी 14 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज की स्थापना जिस दृढ़ता से हुई थी और परिवर्तन का जो उद्देश्य था, वो जारी रहेगा। सरकार की कमियों को हम उजागर करते रहेंगे। महागठबंधन के पास जब पहले ताकत थी तब भी वो विपक्ष की भूमिका सही से नहीं निभा रहे थे। हालांकि हम विधानसभा में नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी अब बिहार की जनता जन सुराज को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में देखेगी। जन सुराज के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं। अपेक्षित वोट न आने का एक मुख्य कारण यह लग रहा है कि अंतिम वक्त में लोगों को लगा कि जन सुराज को दिया गया वोट कहीं राजद को वापस सरकार में आने में मदद न कर दे, इसलिए लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए।

          Bihar Election Result : फिर चला मोदी-नीतीश का जादू, बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...