Bihar Election Result : फिर चला मोदी-नीतीश का जादू, बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत

      गठबंधन की हालत खराब, जन सुराज का नहीं खुला खाता

      Date:

          पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में एनडीए क्लीन स्वीप करती दिख रही है। एनडीए 194 और महागठबंधन 44 सीटों पर आगे है।
          बता दें कि पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी जेडीयू को इस बार 75+ सीटों पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं। वहीं 84 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 33 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। वो एनडीए कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है।

          जदयू समर्थकों ने मिठाई बांटनी शुरू की

          बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, ‘हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।

          जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी में

          बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बिहार चुनाव के रुझान बताते हैं कि लोग नरेंद्र मोदी के साथ हैं। विशाखापत्तनम समिट के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ‘जनता का जितना विश्वास प्रधानमंत्री मोदी में है, उतना किसी अन्य नेता में नहीं।

          बिहार चुनाव : प्रधानमंत्री के हाथ में नीतीश का रिमोट कंट्रोल : राहुल गांधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...