Friday, February 6, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव : NDA पांच पांडव की तरह एकजुट होकर कर रही काम : शाह

केन्द्रीय मंत्री ने बिहार के सासाराम में की चुनावी सभा, बोले- 5 साल में बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे

Date:

पटना (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर आज चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। 14 नवंबर को मतगणना होगी। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सासाराम में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही बिहार की जनता से सीता मंदिर और डिफेंस कॉरिडोर के अलावा कई वादे किए।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जंगल राज एक अलग चेहरे और पोशाक के साथ लौटने की कोशिश कर रहा है। वे खुद को छिपाते हैं, लेकिन उनके प्रतीक लालटेन और पंजा बने रहते हैं। उन्हें घुसन न करने दें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लालू के बेटे के साथ एक यात्रा निकाली। क्या यह युवाओं, गरीबों, दलितों, माताओं और बहनों को लाभ पहुंचाने के लिए थी? नहीं, यह घुसपैठियों की रक्षा के लिए थी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बनी तो घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे। वह घुसपैठिया कॉरिडोर बनाना चाहते हैं और नरेंद्र मोदी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगले 5 साल में बिहार को एक विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे। महागठबंधन के लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ एनडीए पांच पांडव की तरह एकजुट होकर काम कर रहा है। एकता ही विजय सकल्प है। उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों का नाम लिया। उन्होंने वादा किया कि नरेंद्र मोदी सोनाचूर चावल को जीआई टैग देकर किसानों का कल्याण करेंगे। इसके अलावा सोनमछली की मार्केंटिंग करने की पूरी व्यवस्था करेंगे। आज टूटी-फूटी सड़कों की जगह अच्छी सड़कें बनी हैं और हर घर को बिजली मिल रही है। 2015 में यहां मोबाइल चार्ज की दुकानें थीं।

31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होगा पूरा देश

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि नक्सलवादी नेपाल से तिरुपति तक रेड कॉरिडोर का सपना देख रहे थे। नरेंद्र मोदी ने बिहार को नक्सलवाद मुक्त कर दिया है। नक्सलवादी बिहार के विकास को बंदूक की नोक पर रोक कर खड़े थे, आज उनका सफाया कर दिया गया है। 31 मार्च 2026 को पूरा देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।

सीमांचल को घुसपैठियों का अड्डा बनाना चाहता है गठबंधन : शाह

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...